आगरा: थाना शाहगंज के अंतर्गत अर्जुन नगर चौराहे के निकट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत का आरोप लगाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
राजस्थान के सीमावर्ती जिले धौलपुर से एक परिवार अपने पांच वर्षीय बच्चे का इलाज करने के लिए देर रात थाना शाहगंज क्षेत्र के अर्जुन नगर चौराहे स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचा था।
परिजनों का आरोप है कि मासूम की अचानक तबियत बिगड़ी थी जिसे वह इलाज के लिए यहां लाए थे। परंतु डॉक्टर ने उसे गलत इंजेक्शन दे दिया। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026