नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी का कन्याकुमारी के विवेकानंद शिला स्मारक पर गुरुवार शाम शुरू हुआ ध्यान शनिवार को भी जारी है। 45 घंटे पूरा होने पर यह आज शाम को समाप्त होगा। आज ही लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट भी शामिल है।
कन्याकुमारी के एतिहासिक विवेकानंद शिला स्मारक के ध्यान मंडपम में गुरुवार शाम शुरू किया गया प्रधानमंत्री मोदी का 45 घंटे का ध्यान आज शाम पूरा होगा। यहां ध्यान शुरू करने से पहले उन्होंने गुरुवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना की।
कन्याकुमारी का विवेकानंद शिला स्मारक एतिहासिक स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान किया था। इसके साथ ही पौराणिक धार्मिक कथाओं के मुताबिक देवी पार्वती ने भी भगवान शिव की प्रतीक्षा में एक पैर पर उसी स्थान पर ध्यान किया था। यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु है।
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026