आगरा: शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पर चलने वाले वाहनों के लिए अगले एक साल का समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। एमजी रोड के छह कट एक साल के लिए बंद रहेंगे। मेट्रो ट्रेन के लिए यहां जून के तीसरे सप्ताह में एलीवेटेड ट्रैक का काम शुरू हो जाएगा। एमजी रोड पर सात एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
एमजी रोड पर एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक के लिए दो सौ पिलर तैयार किए जाएंगे। पिलर तैयार करते समय सात मीटर क्षेत्र में बैरीकेडिंग की जाएगी। इसके चलते एमजी रोड पर वाहनों को निकलने में भी समस्या आएगी, इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
मेट्रो परियोजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एमजी रोड पर एलीवेटेड मेट्रो स्टेशनों का काम लगभग एक साल तक चलेगा। इसके लिए एकलव्य स्टेडियम से अवंतीबाई चौराहे के बीच का कट, एडीएम सिटी आवास के सामने, कलक्ट्रेट पुलिया के आधे हिस्से का कट, धाकरान चौराहा कट, नालबंद का कट, राजा की मंडी चौराहा, नगर निगम कार्यालय के सामने के कट को बंद किया जाएगा।
आगरा मेट्रो ट्रेन परियोजना के अंतर्गत ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और आगरा कैंट से कालिंदी विहार के लिए जून के तीसरे सप्ताह से एमजी रोड पर एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए एमजी रोड के बीच में बने डिवाइडर पर पिलर तैयार किए जाएंगे।
- आगरा पुलिस का कड़ा प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी और महिला से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा के सूर सरोवर ईएसजेड मामला: यूपी सरकार का नोटिफिकेशन रद्द, सीईसी ने 10 किमी के दायरे को किया अनिवार्य - July 13, 2026
- Agra News: टीयर्स के 35वें स्थापना दिवस पर ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र’ का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं - July 13, 2026