लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, इस बार आप जैसे ड्राइवर ही, देश की सरकार का ड्राइवर बदलने जा रहे हैं। ड्राइवर कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! अखिलेश यादव ने एक्स पर ड्राइवरों के लिए एक पोस्ट लिखा है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, प्रिय ड्राइवर भाइयों…याद है… भाजपा वाले बीमा कंपनियों को मुनाफ़ा पहुंचाने के लिए और उस मुनाफ़ाखोरी में से चंदे के नाम पर पैसा कमाने के लिए, ड्राइवरों के ख़िलाफ़ सज़ा और जुर्माने का एकतरफ़ा काला क़ानून लाए थे।
उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा सरकार कह रही थी कि एक्सीडेंट होने पर ड्राइवर को दसों साल की जेल होगी और उस पर लाखों का जुर्माना लगाया जाएगा। हम जनता की तरफ़ से पूछते हैं कि जो देश की गाड़ी के ड्राइवर हैं, जिन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, चुनावी-चंदे, पीएम केयर फंड, वैक्सीन घोटाले जैसे बड़े-बड़े एक्सीडेंट करके देश के लोगों के जीवन को ख़तरे में डाला है, जिन्होंने महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व संविधान बदलने की बात कहकर लोगों की ज़िंदगी और मान-सम्मान-स्वाभिमान को जोखिम में डाल दिया है, उनकी कितनी सज़ा होनी चाहिए और उन पर कितना जुर्माना लगना चाहिए?
अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि, इस बार देश में किसी भी तरह की गाड़ी चलाने वाला, कोई भी ड्राइवर और उनके परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा को वोट नहीं देगा क्योंकि वो जानते हैं कि कहीं गलती या थोड़ी सीटों की कमी पड़ने पर किसी घपले या जोड़तोड़ से अगर ये ‘ड्राइवर विरोधी’ भाजपा सरकार वापस आ गयी तो मुनाफ़ाखोरों के साथ मिलकर फिर से वो ये दमनकारी क़ानून लागू कर देगी क्योंकि भाजपा ने ये क़ानून मन से नहीं, जनता के दबाव से हटाए हैं। इस बार आप जैसे ड्राइवर ही, देश की सरकार का ड्राइवर बदलने जा रहे हैं।
ड्राइवर कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026