लखनऊ। जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भईया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात भी कही है। हालांकि इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन ये तय है कि राजा भईया की अमित शाह से इस मुलाकात के बाद यूपी में बीजेपी को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
पहले असहज थे राजा भईया
बता दें कि पूरा मामला यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजा भईया ने अब कौशांबी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है। अमित शाह से उनकी मुलाकात बेंगलुरू में हुई। दरअसल, कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को फिर से टिकट दिए जाने से राजा भईया पहले असहज थे, क्योंकि सोनकर ने उनका कई मौकों पर खुलेआम विरोध किया था। हालांकि बदले हालातों के बीच हुई इस मुलाकात में राजा भईया ने अमित शाह को आश्वस्त किया है वो अब बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर को सपोर्ट करेंगे।
400 पार के लक्ष्य को साधने में जुटी भाजपा
बता दें कि जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भईया पहले भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे चुके हैं, लेकिन कौशांबी सीट को लेकर उनके मन में आशंका की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि अमित शाह से मुलाकात के बाद अब सभी शंकाएं दूर हो गई हैं और इसी के साथ राजा भईया ने भी खुलकर कौशांबी से बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर का समर्थन करने की बात कही है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी अपने 400 पार के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह से संजीदा है और वह कोई भी गलती नहीं करना चाहती है।
– एजेंसी
- अलीगढ़ की सोनू मलान बनीं नारी सशक्तिकरण की मिसाल; रोडवेज बस चलाकर रोज तय करती हैं 540 किमी का सफर, सोशल मीडिया पर भी हैं लोकप्रिय - October 19, 2026
- आगरा के मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में उमड़ी भीड़: हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन के सजीव मंचन से गूंजा शमशाबाद रोड - October 19, 2026
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026