आगरा। संयुक्त शिक्षा निदेशक को स्कूलों में अवैध तरीके से कर्मचारियों की भर्ती मामले की जांच और दस्तावेज (पत्रावली) उपलब्ध नहीं हुए हैं। उन्होंने डीआईओएस को नोटिस भेजकर 24 घंटे में रिकार्ड मांगे हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि बीते दिनों कर्ण सिंह इंटर कॉलेज रहलई, स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज शाहगंज, डीएवी इंटर कॉलेज कुंडौल, जनता इंटर कॉलेज खेरागढ़, डीसी वैदिक इंटर कॉलेज भोगीपुरा, भोलानाथ सर्राफ इंटर कॉलेज जगनेर, नानिग राम इंटर कॉलेज दुल्हारा में अवैध तरीके से 48 कर्मचारियों की नियुक्ति की शिकायत शासन तक पहुंची थी।
इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस दिनेश कुमार से 29 अप्रैल को पत्र भेजकर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही इन नियुक्तियों के संबंधित पत्रावली भी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया था।
अभी डीआईओएस की ओर से शिकायत की जांच नहीं शुरू की है और नहीं जिन कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है, उनके दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। ऐेसे में नोटिस दिया है। 24 घंटे में रिपोर्ट नहीं मिलने पर इनके खिलाफ भी शासन से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
- सीरत कपूर का ‘काली’ अवतार: रहस्यमयी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस बोले—क्या आने वाला है कोई बड़ा प्रोजेक्ट? - June 10, 2026
- हॉलीवुड की ओर शीना चौहान का एक और कदम? लेटेस्ट फोटोशूट और रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस को किया उत्साहित - June 10, 2026
- हरिद्वार-ऋषिकेश में ‘कृष्णावतारम’ की टीम: बाबा रामदेव और स्वामी अवधेशानंद से मिला फिल्म को आशीर्वाद - June 10, 2026