दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार 4 मई को भाजपा में शामिल हो गए। 6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने तब कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा।
लवली के साथ पूर्व कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, अमित मलिक और नीरज बसोया ने भी भाजपा जॉइन कर ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि सब मिलकर दिल्ली में भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्र निर्माण और दिल्ली की लड़ाई में सहयोग का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा।
उन्होंने कहा कि आज पांच साथी भाजपा में आए हैं, लेकिन पूरा काफिला तैयार है। इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है और आने वाले दिनों में वह दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। वहीं राजकुमार चौहान ने दिल्ली की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा।
-एजेंसी
- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर - October 6, 2026
- लखनऊ में CM योगी के एरियल सर्वे पर अखिलेश का तंज, बोले- बड़ी देर करदी मेहरबां आते-आते… हैलीकाप्टर क्या मेंटेनेंस के लिए गया हुआ था? - October 6, 2026
- यूपी राज्यसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी नहीं उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, अखिलेश यादव बोले- ‘हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है’ - October 6, 2026