तंज़ानिया में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 155 लोगों की मौत हो गई है. तंज़ानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने ये जानकारी दी है.
कासिम मजालिवा ने चेतावनी दी है कि मई में भी बारिश जारी रह सकती है. उन्होंने लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाके छोड़ने की अपील की है.
कासिम ने कहा, ”दो लाख लोग और 51 हजार से ज़्यादा परिवार बाढ़ की वजह से प्रभावित हो चुके हैं.”
तंज़ानिया के पड़ोसी देश केन्या और बारुंडी में भी भारी बारिश की वजह से ख़राब हालात बने हुए हैं.
बाढ़ की वजह से भारी नुकसान हुआ है. मजालिवा ने संसद में बयान देते हुए कहा, ”जनवरी से अब तक भारी बारिश की वजह से 155 लोगों की मौत हो गई है. अब तक 236 लोग घायल हुए हैं.”
”तेज़ हवाओं और बाढ़ की वजह से देश के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है. इसमें फसलों की बर्बादी, सड़कों और रेलवे को हुए नुकसान शामिल हैं.”
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026