इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 सीजन में 21 अप्रैल को खेले गए दोनों मैचों के हारे हुए कप्तानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करेन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों ही कप्तानों पर हालांकि वजहें अलग-अलग रहीं।
डु प्लेसी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाए गए। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’ यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था।
दूसरी ओर, करन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया। यह अपराध अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है। बता दें कि कोलकाता के खिलाफ आउट होने के बाद अंपायर के फैसले से विराट कोहली भी खुश नहीं थे। वह मैदान पर अंपायर से बहस करते दिखे थे, लेकिन उनपर अभी तक किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है।
करन को लेकर आईपीएल ने अपने बयान में कहा- करन ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है। उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।
-एजेंसी
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026