राम नवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं.’
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”भव्य राम मंदिर की प्रथम राम नवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, ”मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे.”
”उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा. श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!”
श्रीराम मंदिर रामलला का सूर्याभिषेक भगवान भास्कर की किरणों ने दोपहर ठीक 12 बजे किया. इस अभिषेक के दौरान करीब 4 मिनट तक रामलला के माथे पर सूर्य की किरणें ने किया.
-एजेंसी
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गार्डों से विवाद के बाद गरमाई सियासत: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ सपा ने दर्ज कराया मुकदमा - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर आगरा में उमड़ा भाई-बहन का अपार स्नेह: सड़कों पर भारी भीड़ और लगा जाम, घेवर की दुकानों पर टूटे खरीदार; जेल में बंद भाइयों के माथे पर भी सजा तिलक - August 28, 2026
- आगरा यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन पर प्रकृति रक्षा का संकल्प: पालीवाल पार्क में रोपे और बांटे गए 600 से अधिक पौधे, कुलपति ने की शुरुआत - August 28, 2026