आगरा में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने हॉस्पिटल के स्टाफ और अन्य स्टूडेंट्स पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला थाना हरिपर्वत क्षेत्र के पुष्पांजलि हॉस्पिटल का है।
पीड़ित भास्कर मीना मेडिकल का स्टूडेंट है। वह पुष्पांजलि हॉस्पिटल में नौकरी करता है। उसका आरोप है कि मामूली बात को लेकर हॉस्पिटल के स्टाफ और अन्य मेडिकल के स्टूडेंट्स ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है। वह पहले भी इन विद्यार्थियों की शिकायत हॉस्पिटल स्टाफ से कर चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
गुरुवार की देर रात को हॉस्पिटल के अंदर उसके साथ फिर से मारपीट हुई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल स्टूडेंट को इलाज के लिए अस्पताल के भर्ती कराया है, और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, किराएदार के कमरे में कनस्तर से मिला शव - March 26, 2026
- वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए - March 26, 2026
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026