लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। शिवम मावी इसी साल लखनऊ की टीम के साथ जुड़े थे। शिवम मावी इस समय चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर शिवम मावी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लखनऊ सुपर जायंट्स का कैम्प छोड़ते हुए दिखाई दिए हैं।
लगातार चोट से जूझ रहे शिवम मावी
शिवम मावी पिछले कुछ समय से लगातार चोट से जूझ रहे हैं। इससे पहले शिवम मावी एशियन गेम्स 2023 से भी बाहर हो गए थे। तब वह पीठ की चोट के चलते नहीं खेल सके थे। इस चोट से ठीक होकर ही शिवम आईपीएल में लौटे थे, लेकिन वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। शिवम मावी अगस्त 2023 से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
शिवम मावी का करियर
शिवम मावी ने आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेले हैं। इस दौरान शिवम मावी ने 30 विकेट चटकाए हैं। बता दें शिवम को बीते सीजन में गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे। वहीं, शिवम मावी टीम के लिए भी 6 टी20 मैच खेल चुके हैं। इन 6 मैचों में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं।
– एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026