Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना काल में सेवा का पर्याय बन गया कुबेरपुर स्थित नेमिनाथ होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता के साथ मिलकर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने इस सेवा को और विस्तार दिया। आइसोलेशन सेन्टर खोला। मामूली शुल्क में उपचार किया गया। निःशुल्क उपचार भी हुआ। कोरोना से बचाव की दवा का निःशुल्क वितरण आज भी जारी है। सोमवार यानी सात जून, 2021 से पोस्ट कोविड केयर सेन्टर शुरू हो रहा है। यह काम भी श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के साथ किया जा रहा है।
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के वरिष्ठ अध्यक्ष सुनील विकल ने सेवाओं को नमन करते हुए डॉ. प्रदीप गुप्ता, सहायक आचार्य डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. सौरभ समेत उनकी पूरी टीम का सम्मान किया। उत्तरीय पहनाया गया। डॉ. प्रदीप गुप्ता को उत्तरीय के साथ माला, शॉल और मुकुट पहनाया गया। हर कोई यह देख अभिभूत हो गया। इस मौके पर महामंत्री राजीव अग्रवाल समेत पूरी टीम मौजूद रही।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026