Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज कैलाश मंदिर पर पौधारोपण एवं यज्ञ कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण के संबंध में जागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा- प्रकृति सभी के साथ न्याय करती है पर हमने उसके साथ अन्याय किया है तो उसका फल हमें भुगतना ही होगा। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श धरातल उनको सौंपे। सनातन परंपरा ने नदियों को मां का दर्जा दिया है पर हमने नदियों को गंदा कर दिया। पीने योग्य पानी को विष बना दिया। उसके दुष्परिणाम हमको ना भुगतने पड़ेगे।
मनोज कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति की परंपरा जहां पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ आवश्यक है तो संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण का होना भी अत्यंत आवश्यक है। मनोज कुमार ने कहा कि हम प्रकृति का दोहन करते रहे। स्थिति इतनी दुर्भाग्यपूर्ण हो गई श्मशान में लकड़ी नहीं है। वायु में ऑक्सीजन नहीं है। जल के स्रोत समाप्त हो रहे हैं और जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।
संघ के सरसंघचालक गुरुजी का स्मरण करते हुए मनोज कुमार ने कहा इस विषम परिस्थिति के अंदर यह आवश्यक है कि हम सब मिलकर पौधारोपण करें और इसका महत्व तब होगा जब उस रोपित किए गए वृक्ष का पोषण करें।
श्री कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि कोविड-19 से निपटने के लिए यज्ञ करें, क्योंकि एक यज्ञ से प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण होता है, वातावरण शुद्ध होता है। इसे अब विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है। हम सभी का कर्तव्य है प्रकृति के संतुलन को बनाने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। गाय, गंगा और वृक्ष यदि हम इनका सही मायने में सम्मान करेंगे और सकारात्मक भूमिका अदा करेंगे तो निश्चित तौर पर हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। प्रत्येक नागरिक को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। कुशाल जैन, लकी वर्मा, गौरव सैनी, आशुतोष गिरी, सागर गोस्वामी आदि भी मौजूद थे।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026