आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की सुव्यस्थाएं देख अचंभित हो गए महापौर
तीसर लहर के नियंत्रण में नेमिनाथ की मुख्य भूमिका होगीः नवीन जैन
–कोरोना के बाद परेशान लोग सात जून से भर्ती हो सकते हैः सुनील विकल
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना महामारी की जंग में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी और नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कालेज ने अद्भुत कार्य किया है। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आइसोलेशन सेंटर खोला। जिसमें 311 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। यहां तक कि ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई। लोग कोरोना से तो स्वस्थ हो गए लेकिन बहुत सी तकलीफों का सामना कर रहे हैं। जैसे खांसी, ऑक्सीजन की कमी, थकान, अवसाद, कमजोरी महसूस करना, चिड़चिड़ापन, भूख कम लगना, वजट घटना, कार्यक्षमता में गिरावट आदि। इसे देखते हुए क्षेत्र बजाजा कमेटी और नेमिनाथ होम्योपैथी एवं आय़ुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पोस्ट कोविड सेंटर शुरू करने जा रहे हैं। शनिवार को इसका उद्घाटन महापौर नवीन जैन ने नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में किया।
व्यवस्थाएं देख प्रभावित हुए महापौर
खास बात यह रही है कि पोस्ट कोविड सेन्टर का उद्घाटन फीता काटकर या दीप प्रज्ज्वलित करके नहीं किया गया। महापौर को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कराया गया। मरीजों के लिए उपचार कक्ष, योगा हॉल, रूम आदि देखा। यहां की व्यवस्था और स्वच्छता देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा- इतनी सफाई तो प्राइवेट हॉस्पिटल में भी नहीं होती है। उन्हें यह जानकर अचरज हुआ कि यह यूपी का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भवन है। पंचकर्मा से लेकर शल्य चिकित्सा तक की सुविधा है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता है कि कोरोना की तीसरी लहर आए, लेकिन अगर आई तो नेमिनाथ मेडिकल कॉलेज को कोविड सेन्टर बनवाएंगे। यहां का प्राकृतिक वातावरण मनभावन है। शहरी कोलाहाल से दूर और शहर के पास में है।

सेवाभाव से काम कर रहेः डॉ. प्रदीप गुप्ता
नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस समय हम कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस का भी इलाज कर रहे हैं। खुशी इस बात की है कि कम ऑक्सीजन स्तर के मरीजों को बिना ऑक्सीजन के सिर्फ होम्योपैथी दवाओं से ठीक करके दिखाया है। पोस्ट कोविड सेन्टर में होम्योपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद से भी इलाज किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई। हमारे समर्पित चिकित्सक सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। हमने आपदा को अवसर नहीं माना। हमने सेवाभाव से काम किया है। आज भी कोरोना संक्रमण को रोकने वाली दवा का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र बजाजा कमेटी का आभार है कि यहां पोस्ट कोविड सेन्टर शुरू किया है।
पांच दिन में दूर हो जाएगी समस्या
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के वरिष्ठ अध्य़क्ष सुनील विकल ने बताया कि पोस्ट कोविड सेन्टर सात जून से शुरू होगा। प्रातः पांच बजे से रात्रि 9.30 बजे तक योगा, पंचकर्म, फिजियोथेरेपी, प्राकृतिक चिकित्सा, हास्य थेरेपी आदि से इलाज होगा। भोजन और स्वल्पाहार में वे चीजें शामिल की गई हैं, जिससे मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो। रोटी मिश्रित अनाज की होगी। उन्होंने कहा कि यहां भर्ती रहने वाले मरीजों की दिनचर्या ठीक होगी। पांच दिन में समस्या दूर हो जाएगी। अगर वे अपने घर पर दिनचर्या के अनुसार चलेंगे तो आगे भी स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. एनपी दुबे आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. अमित शर्मा होम्योपैथिक विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एवं समस्त मेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।
यहां करें संपर्क
शुल्क प्रतिदिन 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है। इसमें दवा, भोजन, जलपान, चिकित्सकों की फीस सबकुछ शामिल है। अगर एक रूम में दो लोग रहते हैं तो 500 रुपये अतिरिक्त देने हैं। यानी 1500 वाला रूम 2000 रुपये का होगा। कोर्स पांच दिन का होगा। इस बारे में इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है-
दीपेश गुप्ता (प्रबंधक) 8193896320
डॉ. एनपी दुबे (आयुर्वेद विशेषज्ञ) 9368586171
डॉ. अमित शर्मा (होम्योपैथी विशेषज्ञ) 9837247776

- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Spin Dynasty Casino Delivers Generous Bonuses and Bigger Jackpots for Players in Canada - November 1, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026