भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मार्च को लगातार चौथे सप्ताह की बढ़त के साथ 642.49 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक़ 15 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में इसमें 6.4 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई थी. इसके पिछले तीन हफ्तों के दौरान यह 20 अरब डॉलर बढ़ गया था.
भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल दुनिया की सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. इसने 2023 में भारत को 20.7 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हासिल करने में मदद की है.
इस साल अब तक 1.85 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है. भारत को ग्लोबल बॉन्ड सूचकांक में शामिल किए जाने के बाद सितंबर 2023 के आख़िर तक यहां 10 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आ चुका था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शाहगंज से भोगीपुरा तक गूंजा ‘जय झूलेलाल’: झांकियों और भजनों के बीच अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने जीता सबका दिल - March 21, 2026
- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मानसिक मरीज से दुष्कर्म, सफाई कर्मचारी पर आरोप; 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा - March 20, 2026
- यूपी में महा-मंथन: योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, संगठन और सरकार में होगा बड़ा फेरबदल - March 20, 2026