आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित ताजनगरी फेज 1 में उस समय अफरा तफरी मच गई जब तड़के सुबह एक घर का लेटर भर भराकर नीचे गिर पड़ा। छ्त का लेंटर गिरने से घर में सो रहे भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घायलों को तुरंत पास के ही अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और फिर घर भेज दिया। गनीमत रही की इस हादसे में कई जनहानि नहीं हुई।
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित ताजनगरी फेज 1 का है। बसई चौकी से शिल्पग्राम वाले रोड पर ही सीमा जादौन किराये पर रहती है। आज अचानक से सुबह तड़के छत का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। उस दौरान सीमा जादौन और उनके बच्चें अभिषेक सिंह व वैष्णवी सिंह सो रहे थी। अचानक भरभराकर ऊपर से लेंटर गिरने से अभिषेक सिंह व वैष्णवी घायल हो गए। चीखपुकार मचने लगी। तेज आवाज सुनकर आसपास से लोग एकत्रित हुए। छत के लेंटर में दबे अभिषेक सिंह व वैष्णवी को बाहर निकाला गया। घायल अवस्था मे उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
पीड़ित सीमा जादौन ने बताया कि मकान मालिक ने छत पर फॉल सीलिंग करा रखी है जिससें छत का लेंटर कितना जर्जर है यह पता नही लग सका। छत का लेंटर अधिक जर्जर हो जाने से लेंटर गिर गया है। इस घटना में बेटी और बेटे के चोट आई है गनीमत रही कि कोई जनहानी नही हुई। फिलहाल घटना की जानकारी मकान मालिक को भी दे दी गई है।
- मुसलमानों को गाली देने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा…बांदा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाज को दी आत्मसुधार की नसीहत - January 31, 2026
- सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर बोले शरद पवार- यह पार्टी का अंदरूनी फैसला, हमें जानकारी नहीं थी - January 31, 2026
- स्वाद और परंपरा का संगम: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के मंच से गोपाल स्नैक्स ने शुरू किया अपना सबसे बड़ा नेशनल कैंपेन - January 31, 2026