कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगो के समुचित निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं सीएम योगी ने हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि-
“जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2024
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में 19 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है।
तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी कासगंज हादसे में दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित गति से बचाव और राहत कार्य़ केे निर्देश दिए हैं।
जनपद कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुईI @UPGovt द्वारा अधिकारियों को त्वरित गति से बचाव एवं राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) February 24, 2024
-एजेंसी
- आगरा में सरकारी हरियाली अभियान पर ‘मेला’ पड़ा भारी: मुख्यमंत्री के आगमन पर सहेजे गए पौधों को डिवाइडर पर दुकानें लगाकर किया जा रहा नष्ट - July 12, 2026
- आलौकिक होगा आगरा का जनकपुरी महोत्सव: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की विधिवत घोषणा, भावना स्टेट में शुरू हुआ उत्साह का माहौल - July 12, 2026
- कैट आगरा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण: अध्यक्ष रोहित कत्याल के नेतृत्व में व्यापारी जगत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा गति - July 12, 2026