Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. ताज महोत्सव के अंतर्गत 18 फरवरी, 2024 को अटल सेल्फी पॉइंट पर नमिता डांस एकेडमी की धूम रही। नमिता डांस एकेडमी के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां पेश करके ताज महोत्सव आगरा का आगाज किया गया।

छोटी बच्चियों ने नमामि-नमामि गाने पर समा बांध दिया। सीनियर ग्रुप ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन और ठुमक चलत रामचंद्र पर अपनी प्रस्तुति की। इसमें फोक और कथक नृत्य का फ्यूजन पेश किया गया। बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति देकर लोगों को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मिल्टन पब्लिक स्कूल के एमडी राहुल राज और प्राची राज उपस्थित रहे। कोरियोग्राफरी जानी-मानी डांस गुरु नमिता बाजपेई ने की।

कथक डांसर आदिश, कोपल, खुशी, अविका, अनिका, अदीशा, सृष्टि, रिमझिम, आयत आलिया, शुभी, कुसुम, रिद्धिमा, पृथ्वीराज, युवराज, वेनी शाह, शालू आदि ने प्रस्तुतियां दीं।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की हिंदी और अंग्रेजी में पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में बड़ी सफलता: डिपो से सदर बाजार तक डाउन लाइन पर हुआ ट्रेन का सफल ट्रायल रन - October 13, 2026
- Agra News: अग्रवाल महासभा विवाद में नितेश अग्रवाल गुट को बड़ी राहत, सोसायटी रजिस्ट्रार ने चुनाव रद्द करने की मांग की खारिज - October 13, 2026
- आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में एबीवीपी का ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील - October 13, 2026