लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद के त्यागपत्र ने यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स अकाउंट पर त्यागपत्र को साझा करते हुए संज्ञानार्थ लिखा है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी को टैग किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक पार्टी अध्यक्ष के लिए एक खत लिखकर अपने पद से इस्तीफा दिया है.
लेटर में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का कारण बताया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ महीनों पहले रामायण पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद वह कई लोगों के निशाने पर आ गए थे. उन्होंने अपने लेटर में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी ही पार्टी के कुछ छुटभईये और कुछ बड़े नेताओं ने उनके बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह ‘मौर्य जी का निजी बयान है.’
अपने इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए लगातार कई सालों से काम किया है और पार्टी के जनाधार को भी बढ़ाया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी किस तरह से सिकुड़ती जा रही थी लेकिन स्वामी की राजनीति और अथक प्रयासों के चलते 2022 में पार्टी के विधायकों की संख्या 110 हो गई.
पढ़ें पूरा लेटर-
संज्ञानार्थ,@yadavakhilesh@samajwadiparty pic.twitter.com/SYPBhEvhe8
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 13, 2024
-एजेंसी
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026