आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यहां मुलाकात की और राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की। जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सोशल मीडिया मंच पर जगन और मोदी की मुलाकात की जानकारी दी।
जगन मोहन रेड्डी 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग के वादे के साथ सत्ता में आए थे और इस मुद्दे पर पहले भी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कई बार मुलाकात कर चुके हैं।
TDP-BJP के गठबंधन की संभावना
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अपनी स्थिति मजबूत करने और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन करने की संभावना के बीच रेड्डी आखिरी कोशिश के तहत राष्ट्रीय राजधानी आए हैं। सूत्रों ने बताया, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संसद परिसर में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और लंबित योजनाओं पर चर्चा की और राज्य को विशेष दर्जा देने सहित विभिन्न मांग रखी।
राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग
विशेष श्रेणी का दर्जा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों में से एक है, जिसके जरिये जून 2014 में अलग तेलंगाना राज्य का गठन किया गया था। जगन का राष्ट्रीय राजधानी का दौरा TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू द्वारा आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा से संभावित गठबंधन पर बातचीत के लिए शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हो रहा है।
आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ मई से पहले होने की संभावना है। इससे पहले आज मोदी ने दिग्गज नेताओं को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान मिलेगा। इसके अलाव हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम. एस. स्वामीनाथन को भी यह सम्मान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी है।
-एजेंसी
- आगरा समेत यूपी के 17 जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: 90 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी - May 28, 2026
- Agra News: ननिहाल में खेलते समय कुएं में गिरी 4 वर्षीय मासूम, एनडीआरएफ के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान; परिजनों में आक्रोश - May 28, 2026
- आगरा में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: ‘पारस पल्स’ बिल्डिंग की लिफ्ट में करंट लगने से मजदूर की मौत, साइट छोड़कर भागे मालिक और सुपरवाइजर - May 28, 2026