वरुण धवन फिर एक बार मास एंटरटेनर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बार उनकी फिल्म को हिट करने का बीड़ा उठाया है निर्देशक एटली ने। सही महीना में दोनों के बीच जबरदस्त कांबिनेशन नजर आने वाला है। बता दे कि यह किसी साउथ के डायरेक्टर के साथ वरुण धवन का पहला प्रोजेक्ट है। इसमें वरुण धवन तीखे तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अभिनेता जबर्दस्त एक्शन मोड में दिखाई देंगे। ये फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म के एक वीडियो क्लिप में लीड स्टार वरुण धवन बिल्कुल अलग और कमाल के लुक में नजर आ रहे हैं। इस क्लिप ने दर्शकों को दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और टाइटल ट्रैक की झलक के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन से एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।
अब फिल्म के नाम को जानने की जिज्ञासा भी शांत कर दें। वरुण धवन की इस फिल्म का नाम ‘बेबी जॉन’ है। बेबी जॉन की शुरुआत में वरुण धवन अपने कदमों से धूल उड़ाते दिख रहे हैं। उनके हाथ से खून निकलता दिखाई दे रहा है। टीज़र में आग दिखाई दे रहा है, बाज़ दिखाई दे रहा है। वरुण धवन हथियार से बने एक बेहद ही एक खतरनाक सी कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। वो साउथ स्टार्स के अंदाज़ में लुंगी और शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। कहना गलत ना होगा किबदलापुर के बाद एक बार फिर वरुण धवन इंटेंस रोल में दिखाई दे रहे हैं।
‘बेबी जॉन’ एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशक एटली पेश कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. कालीस्वरन के कंधों पर है।
-अनिल बेदाग/up18 News
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026
- आगरा डीएम का स्कूलों को अल्टीमेटम: वेबसाइट पर डालें फीस और ड्राइवरों का ब्यौरा, मनमानी की तो रद्द होगी मान्यता - March 29, 2026
- आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की बड़ी पहल: आगरा की जेलों में लगेगा स्पेशल कैंप, दिव्यांग कैदियों की होगी मदद - March 29, 2026