बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अब डीपफेक (Deepfake) मामले का शिकार हो गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक गेमिंग ऐप का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं लेकिन अब करीबी सूत्रों से ये कहा गया है कि अक्षय कुमार ने ऐसे किसी भी गेम शो का प्रचार नहीं किया है और ये एक फेक वीडियो है.
एक वीडियो अक्षय कुमार का भी वायरल हो रहा है जिसमें वे एक गेमिंग ऐप का प्रचार करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो पुराना है लेकिन अब इसे अक्षय कुमार ने फेक बताया है और चिंता जाहिर की है.
अक्षय कुमार का ऐसा मानना है कि ये ऐड उन्होंने कभी नहीं किया और बड़े दुख की बात है कि किसी इंसान की पहचान का इस तरह से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. एक्टर की तरफ से कहा गया है कि ये बहुत मायूस कर देने वाला है. उन्होंने अपनी टीम को इस बारे में बता दिया है और वे इस मामाले में लीगल एक्शन लेने की भी तैयारी में हैं. उनकी आइडेंटिटी का मिसयूज हुआ है और इस बात को वे हल्के में नहीं ले रहे.
बता दें कि करीबी सूत्रों की ओर से ये भी क्लियर किया गया है कि अक्षय कुमार ऐसे किसी भी एडवरटाइजमेंट के प्रमोशन का हिस्सा नहीं रहे हैं और इस वीडियो के जरिए उनकी छवि का गलत इस्तेमाल किया गया है. वीडियो की बात करें तो ये सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इसमें अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं और वे एक गेमिंग ऐप की तारीफ करते दिख रहे हैं.
मोदी-अमिताभ बच्चन जता चुके हैं चिंता
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब कोई एक्टर ऐसे डीपफेक वीडियो का शिकार हुआ हो. इससे पहले रश्मिका मंदाना, काजोल और कटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस भी इसका सामना कर चुकी हैं. सबसे पहले रश्मिका का नाम ही इसमें सामने आया जिसके बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे थे और ऐसा गलत काम करने वाले लोगों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी थी. कटरीना और काजोल के भी ऐसे शॉकिंग वीडियो सामने आए थे. खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले पर अपनी चिंता जता चुके हैं.
-एजेंसी
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026