केरल के मुख्य न्यायाधीश ए जे देसाई ने उच्च न्यायालय के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। शिकायत आई थी कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक स्टेज शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश को गलत तरीके से पेश किया गया।
निलंबित अधिकारियों में टीए सुधीश (सहायक रजिस्ट्रार उच्च ग्रेड) और पी एम सुधीश (कोर्ट कीपर) शामिल हैं। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह का स्टेज शो उच्च न्यायालय सभागार में हुआ।
मुख्य न्यायाधीश ने अब रजिस्ट्रार (सतर्कता) से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और रजिस्ट्रार (प्रशासन) से उन परिस्थितियों का विस्तृत विवरण देने को कहा है कि यह घटना कैसे हुई।
भाजपा समर्थक समूहों ने उच्च न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा मंचित ‘वन नेशन, वन विजन, वन इंडिया’ नामक नाटक के खिलाफ शिकायत की थी।
-एजेंसी
- डिंपल यादव इस वक्त पूरे देश की मां और ममता का प्रतीक हैं, बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने दिया बेतुका बयान - August 17, 2026
- UGC नेट परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: कहा—”देश में अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची, यह एक एक्सट्रैक्शन मशीन है” - August 17, 2026
- लखनऊ में जेन अल्फा का फूटा गुस्सा: पारा क्षेत्र के सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ बारिश के बीच सड़क पर उतरीं छात्राएं - August 17, 2026