ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना और तालिबान के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई है। तालिबानी बार्डर गार्ड और पाकिस्तानी सेना के बीच जोरदार गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि कुनार-बाजौर सीमा पर यह लड़ाई चल रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिक जबरन डूरंड लाइन पर बाड़ लगा रहे थे और इसी दौरान तालिबानी सैनिकों ने उनका विरोध किया। पाकिस्तानी सैनिकों के नहीं रुकने पर तालिबानी सैनिकों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। अभी इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि काफी देर बीत जाने के बाद भी पाकिस्तानी सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई जारी है। इस बीच दोनों ही पक्षों के शीर्ष अधिकारी आपस में बात कर रहे हैं ताकि तनाव को कम किया जा सके। बता दें कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच लंबे समय से सीमा को लेकर तनाव चल रहा है। तालिबानी पक्ष ने पाकिस्तानी सैनिकों के सीमा पर जबरन बाड़ लगाने का कड़ा विरोध किया है। तालिबान का कहना है कि वे डूरंड लाइन को नहीं मानते हैं जिसे अंग्रेजों ने बनाया था।
पाकिस्तान और तालिबान के बीच सीमा विवाद
वहीं पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान सरकार आने के बाद वे आसानी से अफगान सीमा पर बाड़ लगा लेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। तालिबानी भी लगातार पाकिस्तानी सेना का कड़ा विरोध कर रहे हैं। तालिबान का कहना है कि पेशावर तक का इलाका अफगानिस्तान का हिस्सा है। वहीं पाकिस्तानी डूरंड लाइन का हवाला देकर इसका विरोध करते हैं। अब तक कई बार दोनों ही पक्षों के बीच इसको लेकर बंदूकें गरज चुकी हैं। इससे पहले पाकिस्तान और तालिबान के बीच तोर्खम सीमा को लेकर तनाव चल रहा है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा बंद कर दी गई है। इससे पाकिस्तान का मध्य एशिया के देशों के साथ व्यापार नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान ने तोर्खम सीमा पर अफगान ट्रक ड्राइवरों से पासपोर्ट और वीजा मांगना शुरू कर दिया जिससे विवाद बढ़ गया है। अब तक वर्षों से अफगान ट्रक ड्राइवर बिना किसी यात्रा दस्तावेज के पाकिस्तान की सीमा में आते जाते रहते थे। इस तनाव से पाकिस्तान को काफी घाटा हो रहा है। वहीं अफगानिस्तान का भी माल कराची बंदरगाह से आना रुक गया है।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026