कर्नाटक के हावेरी जिले के होटल में एक अंतरधार्मिक जोड़े को प्रताड़ित करने और महिला से गैंगरेप किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला का दावा है कि सात लोगों ने होटल में घुसकर इस जोड़े को न केवल प्रताड़ित किया, बल्कि महिला के साथ गैंगरेप भी किया.
इस मामले पर हावेरी ज़िले के एसपी अंशु कुमार का कहना है कि महिला ने पहले रेप होने की बात नहीं कही, लेकिन पुलिस को मीडिया रिपोर्टों से गैंगरेप होने का पता चला. एसपी ने बताया है कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. उनके अनुसार अभी तक इस मामले के कुल सात में से तीन अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. एक अस्पताल में है और तीन अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
बीजेपी के कांग्रेस सरकार पर आरोप
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल से किए एक वीडियो में आरोप लगाया है कि मोरल पुलिसिंग की इस घटना में सात लोगों ने होटल में घुसकर इस दंपति के साथ मारपीट की, महिला को पीटा और उसके साथ गैंगरेप किया.
उन्होंने कर्नाटक में क़ानून और व्यवस्था का स्तर ख़राब होने का आरोप लगाते हुए इस मामले पर चुप रहने के लिए प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी की आलोचना की है.
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026