Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. देवी सिंह नरवार ने विमला देवी इण्टर कॉलेज, गढ़ीरामी, आगरा के सहायक अध्यापक श्री मनोज कुमार द्वारा नियमित वेतन भुगतान की माँग करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा श्री दिनेश कुमार ने अपने मो.नं. 9368956148 से पीड़ित शिक्षक के मोबाइल नम्बर 9410007932 पर गन्दी-2 गलियाँ दीं।उसकी नौकरी खा जाने की धमकी दी है।
पीड़ित शिक्षक ने डीआईओएस दिनेश कुमार की बातों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। डीआईओएस दिनेश कुमार की धमकी और दुर्व्यवहार से शिक्षक मनोज कुमार अत्यन्त भयभीत है। इस घटना से शिक्षक समुदाय में तीव्र आक्रोश है।
महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने डी.आई.ओ.एस. के व्यवहार की कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए दिनेश कुमार को तत्काल निलम्बित किये जाने की माँग की है। डीआईओएस जान बूझकर प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रहा है और अपने पद का खुला दुरुपयोग कर रहा है।
यहां पढ़िए मंडलायुक्त को दी गई जानकारी
सेवा में
मण्डलायुक्त आगरा उत्तर प्रदेश
विषय- जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा श्री दिनेश कुमार द्वारा शिक्षक पर की गई अमर्यादित भाषा, गाली-गलौज व नौकरी ले लेने की धमकी के सम्बंध में।
महोदय,
निवेदन के साथ अवगत कराना है कि प्रार्थी मनोज कुमार ( TGT) श्रीमती विमला देवी इण्टर कॉलेज गढ़ीरामी आगरा (एडेड मा० विद्यालय) में अध्यापक है, के कर्मचारियों का विगत दी माह नवम्बर व दिसम्बर 2023 का वेतन जारी नहीं किया गया। जिसका एक सामूहिक प्रार्थना पत्र द्वारा वेतन की माँग की गई, किन्तु वेतन न मिलने पर इसकी शिकायत मण्डलायुक्त आगरा से की गई। इस बात से कुपित होकर जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा श्री दिनेश कुमार मोबाईल नम्बर 9368956148, दिनाँक 10-01-2024, समय सायं 7:20 बजे द्वारा प्रार्थी के मोबाईल नम्बर 9410007932 पर मण्डलायुक्त को अमर्यादित शब्दों से सम्बोधित करते हुए शिक्षक को यह कहा गया कि विमला देवी इण्टर कॉलेज का मोदी है, योगी है, तुझे कमिश्नर वेतन देगी, और प्रार्थी को …गलियां लिखी हुई हैं… तेरी नौकरी खा जाऊँगा, तुझे नौकरी नहीं करने दूँगा। इस प्रकार का व्यवहार शिक्षक की गरिमा के खिलाफ तथा आचरण सेवा नियमावली के प्रतिकूल है, जबकि वेतन माँगना शिक्षक का विधिक तथा मानवीय अधिकार है।
महोदय यह भी अवगत कराना है कि प्रार्थी का भतीजा पिछले तीन वर्ष से कैंसर से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है और उसका पैर भी काटा जा चुका है. जिसका सम्पूर्ण इलाज प्रार्थी द्वारा ही कराया जा रहा है। इसका हवाला देने पर जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा असंवेदनहीनता दिखाते हुए सहानुभूति के बजाय अपशब्दों व गाली-गलौज का प्रयोग किया गया जो शिक्षक समाज की गरिमा के पूर्णतः खिलाफ है। जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा किये गए अपमान से प्रार्थी गहरे सदमे में है।
अतः श्रीमान जी से विनम्र आग्रह है कि उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्री दिनेश कुमार के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे शिक्षक की गरिमा को बचाया जा सके और उसके साथ न्याय हो सके।
- 1. ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान तेज: 200 सीटों की जिद पर अड़ी कांग्रेस, क्या बिखर जाएगा विपक्षी एकता का ताना-बाना? - November 8, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान तेज: 200 सीटों की जिद पर अड़ी कांग्रेस, क्या बिखर जाएगा विपक्षी एकता का ताना-बाना? - November 8, 2026