मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और जमात उद दावा का प्रमुख आतंकी हाफिज सईद जिंदा है। पाकिस्तान ने यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि आतंक के सात मामलों में पाकिस्तान ने उसे 78 साल की सजा दी है। इस मामले ही वह पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा है। भारत ने दिसंबर 2023 में आतंकी हाफिज सईद को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था। इसके बाद पाकिस्तान ने यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी है। पाकिस्तान के इस कदम का मतलब साफ है कि हाफिज सईद तो मरते दम तक पाक में ही रहेगा।
संयुक्त राष्ट्र की आतंकी लिस्ट में है सईद
आतंकी हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र की आतंकी सूची में शामिल है। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र को बताया है कि सईद को 12 फरवरी 2020 को सात आतंकी घटनाओं का वित्तपोषण करने के मामले में उसे 78 साल कैद की सजा सुनाई है। वह जेल में सजा काट रहा है।
मुंबई हमले के दोषी की जेल में मौत
मंबई हमले का दोषी लश्कर ए तैयबा का संस्थापक सदस्य और सईद का उप प्रमुख सलाम भुटटावी की जेल में मौत हो गई है। यह आतंकी 2008 में मुंबई पर हुए हमले में शामिल था। पाकिस्तानी के पंजाब प्रांत के जेल में इसकी मौत हो गई। आतंकी भुट्टावी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर के हमलावरों को प्रशिक्षित किया था।
-एजेंसी
- सियासी संग्राम: राहुल गांधी की परशुराम स्वरूप वाली तस्वीर पर डिप्टी सीएम का हमला, कहा- ‘सनातन विरोधियों को जनता माफ नहीं करेगी’ - June 20, 2026
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- एक SIT किसी की रिकॉर्ड तोड़ ‘अयोध्या’ यात्राओं की पड़ताल के लिए भी बनानी चाहिए - June 20, 2026
- प्रो. डॉ. सी.ए. शंकर अंदानी ने एक दिन में 106 पुस्तकों का विमोचन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड - June 20, 2026