सिडनी टेस्ट खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके डेविड वॉर्नर ने रिटायरमेंट के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की इस सिरीज़ में 3-0 से जीत दर्ज की.
इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट की अपनी अंतिम पारी में वॉर्नर ने शानदार 57 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.
मैच ख़त्म होने के बाद वॉर्नर ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में कहा कि वे भविष्य में कोचिंग को करियर बनाना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, “सबसे पहले मुझे अपनी पत्नी से बात करनी होगी ताकि कुछ और दिन घर से दूर रहने की अनुमति मिले.”
क्रिकेट में स्लेजिंग यानी छींटाकशी के बारे में वॉर्नर ने कहा कि आईपीएल जैसी टी20 फ्रेंचाइजी लीग आने के बाद ये इतिहास की बात हो गई है.
उनके अनुसार अब दूसरे देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने और समय बिताने के कारण ऐसा हुआ.
Compiled: up18 News
- सोनिया गांधी की आत्मकथा के प्रकाशन को लेकर गरमाई सियासत: कांग्रेस नेताओं ने लगाया दबाव का आरोप, कहा- यह ‘अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या’ है - August 28, 2026
- किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री, रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हो सकती है अहम मुलाकात - August 28, 2026
- …ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे… रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर यूपी सरकार पर बोला हमला - August 28, 2026