Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.एस. एन. मेडिकल कॉलेज आगरा को रोटरी क्लब आगरा ने 100 कंबल दान दिए हैं। मरीज और उनके तीमारदारों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए कंबल भेंट किए गए हैं।
परापकारेषु नरस्य मृत्युः प्रजायते दिश्चरितानि पञ्च। इस श्लोक के अनुसार, दान से आपको पुण्य प्राप्त होता है और ईश्वर भी प्रसन्न रहते हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष राजेश जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल और आशीष अग्रवाल ने क्लब ने 100 कंबल एस. एन. मेडिकल कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता को सुपुर्द किए हैं। उद्देश्य है गरीब मरीजों और उनके तीमारदार को कंबल समय पर मिल सकें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने रोटरी क्लब के कार्य की सराहना की। विभिन्न वार्ड में तीमारदार के लिए कंबल देने का आदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ टी. पी. सिंह , डॉ गौरव शर्मा, डॉ कमल भारद्वाज, एसएन मेडिकल कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
- आगरा समेत यूपी के 17 जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: 90 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी - May 28, 2026
- Agra News: ननिहाल में खेलते समय कुएं में गिरी 4 वर्षीय मासूम, एनडीआरएफ के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान; परिजनों में आक्रोश - May 28, 2026
- आगरा में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: ‘पारस पल्स’ बिल्डिंग की लिफ्ट में करंट लगने से मजदूर की मौत, साइट छोड़कर भागे मालिक और सुपरवाइजर - May 28, 2026