उत्तर प्रदेश के कासगंज से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां रहने वाले नीरज यादव शादी न हो पाने की वजह से थाने जा पहुंचा। सोशल मीडिया में यह मामला खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, नीरज यादव कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के बनूपुरा गांव का रहने वाला है। नीरज शनिवार को शिकायती पत्र लेकर थाने जा पहुंचा। नीरज का शिकायती पत्र पढ़कर वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीरज ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि साहब हमको पत्नी दिला दीजिए, हम रोटी के लिए परेशान हैं, सर्दी का मौसम भी आ गया है। इतना ही नहीं नीरज ने इस मांग को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंचाया जाए।
पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया गया कि नीरज के घर वाले उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं। 40 साल की उम्र होने के बावजूद शादी न होने से वह काफी परेशान है। जब पुलिस वालों ने नीरज के परिवार से शादी न करने की वजह पूछी तो परिजनों ने बताया कि नीरज मानसिक रुप से कमजोर है। जिसके चलते उसकी शादी नहीं हुई है। उसके बाद पुलिस ने नीरज को थाने वापस लौटा दिया।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थानाध्यक्ष यतींद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि नीरज यादव नाम का युवक शादी कराने के लिए पत्र लेकर आया था। नीरज के परिवार वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो परिजनों ने बताया कि नीरज मानसिक रुप से कमजोर है। नीरज को परिवार को सौंप दिया गया है।
-एजेंसी
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026