Live Story Time
Agra. Uttar Pradesh, Bharat, India. डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में पर्यटन एवं यात्रा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर लवकुश मिश्रा को अमेरिका के मैक स्टेम एडूवर्सिटी द्वारा ग्लोबल एकेडमिक लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड वैश्विक स्तर पर शिक्षा के योगदान हेतु दिया गया है।
प्रोफेसर लवकुश मिश्रा वाशिंगटन डी सी में हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर ग्लोबल बिजनेस स्टडी में सलाहकार हैं। विश्व के 25 देशों में शैक्षिक भ्रमण कर चुके हैं। उनकी 15 पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। मॉरीशस सरकार ने भी उन्हें कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया था।

हाल ही में प्रोफेसर मिश्र को संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन पर व्याख्यान देने के लिए वैश्विक संगति संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति और पर्यटन पर नाइजीरिया के समुद्री शहर लागोस में 166 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत के सांस्कृतिक पर्यटन के बारे में अपना व्याख्यान दिया था।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
प्रोफेसर मिश्रा को देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय त्रिपुरा, पुदुचेरी प्रबंधन संस्थान, पांडिचेरी, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ सहित विदेशों के के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने सम्मानित किया है। स्थानीय तथा क्षेत्रीय स्तर पर भी कई संस्थाओं द्वारा प्रोफेसर मिश्रा को सम्मानित किया जा चुका है।
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026