Agra, Uttar Pradesh, India. शहर की प्राचीन परंपरा थी, होली खेलने के बाद चौराहों पर मिलन की। शहर में शाम को दुकानों के बाहर दुकानदार गद्दी लगा कर बैठ जाते थे। इत्र की फुरेरी से स्वागत किया जाता था। चौराहों पर मेले जैसा माहौल होता था। यह परंपरा खत्म हो गई। जिसे 23 साल पूर्व फिर से प्रारंभ किया मित्र मिलाप संस्था ने बेलनगंज चौराहा पर स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्व.रोशन लाल गुप्त स्मृति होली मेला आयोजित करके। उसी परंपरा के तहत 29 मार्च को शाम चार बजे से रात आठ बजे तक बेलनगंज चौराहा पर होली मेला आयोजित किया जाएगा।
मेले के संयोजक व पूर्व पार्षद दीपक खरे ने बिजलीघर चौराहा स्थित होटल श्रीराम में कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन के बाद पत्रकारों को बताया कि छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह मेला अब वृहद रूप ले चुका है। प्रतिवर्ष इस मेले में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय मुकाम हासिल करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है।
मित्र मिलाप के पदाधिकारी राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि इस मेले में शहर के धर्माचार्य, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, कवि एकजुट होते हैं, जिससे पूरे शहर में सद्बाभावना का एक संदेश जाता है।
करुणेश जी के पुत्र आदर्श नंदन गुप्त ने बताया कि 27 सितंबर 1940 में बेलनगंज चौराहा पर इसी स्थल पर हार्डी बम कांड हुआ था, इस मेले में इसकी चिरंतन स्मृतियां साकार हो जाती हैं। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में राकेश मित्तल, विजय गुप्ता, नन्दन श्रोत्रिय, केके भगत, सुधीर उपाध्याय, मनीष खंडेलवाल, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026