Agra, Uttar Pradesh, India. इतिहास संकलन समिति, आगरा (ब्रज प्रान्त) की बैठक डॉ. राजीव भदौरिया एवं डॉ. नीलम भदौरिया के आवास पर हुई। बैठक में सात निर्णय किए गए।
आगामी सत्र के लिए जिला टीम का पुनर्गठन करने के लिए प्रान्तीय अध्यक्ष प्रो. सुगम आनन्दजी को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। बैठक में तय किया गया कि वार्षिक सदस्यता शुल्क रु 1000/- तथा विद्यार्थियों के लिए रु 500/- होगा। समिति की हर माह बैठक होगी, जिसमें अन्य आवश्यक विषयों के साथ ही एक पूर्व निर्धारित विषय पर शोधपत्र वाचन एवं शोधपरक परिचर्चा भी होगी। अप्रैल माह में एक वृहद सेमिनार आयोजित की जाएगी। डॉ. अपर्णा रानी द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण कराया जाएगा। आगरा एवं ब्रज क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर संगोष्ठी, परिचर्चा, भ्रमण एवं शोध के लिए प्रयास किए जाएंगे। इतिहास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में प्रो. सुगम आनन्द, डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. अपर्णा रानी, डॉ. राजीव भदौरिया, डॉ. नीलम भदौरिया, डॉ. मनोज परिहार, ड़ॉ. विश्वेन्द्र सिंह, डॉ. रुचि अग्रवाल, देवेश परिहार, भूपेन्द्र राघव, सुनील चौधरी, शिवकान्त लवानिया, डॉ. सिद्धांत शंकर कुलश्रेष्ठ की सक्रिय भागीदारी रही।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026