उत्तर प्रदेश सरकार के कई जिलों में योगी सरकार का बड़ा एक्शन किया है। एक बार फिर से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। डीजी प्रशांत कुमार के निर्देशन में सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाकर लाउडस्पीकर को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के लिए पुलिस की टीमें सुबह पांच बजे गश्त पर निकली और मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई पूरे उत्तर प्रदेश में की गई। फैजाबाद के उत्तर थाना, दक्षिण थाना, रसूलपुर और रामगढ़ समेत एक दर्जन जगहों से लाउडस्पीकर को उतरवाया गया। राजधानी में तकिया वाली मस्जिद से वहीं गाजीपुर क्षेत्र में कई जगहों से यह कार्रवाई की गई है।
इस दौरान मस्जिद के मौलानाओं ने भी पुलिस को पूरा सहयोग दिया। सुबह पांच बजे से एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने मस्जिदों का भ्रमण किया और शासन के आदेशों की जानकारी दी।
कानपुर में भी गोविंद नगर और नई सड़क समेत कई क्षेत्रों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। उधर बांदा और चित्र में कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। उधर बांदा और चित्रकूट में कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए। इसके अलावा ललितपुर में भी तीन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
- यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा की पहली सूची में ललितपुर से ज्योति सिंह लोधी को टिकट; सूची की एकमात्र महिला प्रत्याशी, PDA रणनीति पर दांव - November 25, 2026
- गीता के श्लोकों से संवर रहा नई पीढ़ी का भविष्य: चिन्मय मिशन की राष्ट्रीय गीता पाठ प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 160 बच्चे शामिल - November 25, 2026
- मुंबई में टियारा धोडी का भव्य फैशन शो ‘La Vie En Rose’: ज्वेलरी से लेकर ब्यूटी वेंचर तक का हुआ शानदार आगाज - November 25, 2026