Hathras (Uttar Pradesh, India)। हाथरस के ब्लाक सासनी के गांव किशनगढ़ी स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बीसी सखी के दूसरे बैच का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर और मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने पहले बैच की महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
मण्डलायुक्त ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी ही गॉव में डिजिटल लेने देन करने के लिये जैसे मनरेगा योजनान्तर्गत मिलने वाली मजदूरी, स्वस्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण के लिये उपलब्ध करायी जाने वाली धनराशि, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये उपलब्ध धनराशि आदि शासन की योजनाओं का आहरण अपने ही गॉव में ही हो। ताकि बहुत बडी राशि बी.सी. सखी के माध्यम से ही ट्रान्जेक्शन हो एवं ग्राम वासियों को अपनी ही ग्राम पंचायत में बैक की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि बिलों का भुगतान भी इसके माध्यम से किया जा सकेगा।
मण्डलायुक्त ने बताया कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना है। यह एक अच्छी पहल है। उन्होने कहा कि डिजिटल लेन देन से बैंकों का कार्य कम होगा और शिकायते कम आयेगी। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि इस मुख्य उद्देश्य डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देना है। उन्होने कहा कि इस योजना में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केवल महिलाओं का चयन किया है। जिससे कि उनकों रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
सहायक महाप्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ रोहित कुमार ने बताया बीसी सखी का 31 लोगों का एक बैच पूरा हो चुका है। बीसी सखी का गांव में डिजिटल इंडिया को प्रमोट करने के लिए बहुत बड़ा योगदान रहेगा। प्रशिक्षणर्थी पूजा सेंगर ने बताया कि बीसी सखी बैंक और गांव के लोगों के बीच की माध्यम होगी। जो गांव की बुजुर्ग महिलाओं अनपढ़ महिलाओं व अन्य जिन्हें बैंक तक आने-जाने में जो दिक्कत थी अब उनका ट्रांजैक्शन गांव में ही होने लगेगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0 भास्कर, एलडीएम कार्तिक कुमार, निदेशक छोटे लाल, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर एनके सेंगर, हर्षित वार्ष्णेय, मोहित, आदि मौजूद थे।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026