पिगमेंटेशन चेहरे की रंगत बिगाड़कर उसकी खूबसूरती छीन लेता है. इसकी वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां नजर आती हैं. ऐसे में इनसे छुटकारा पाने में कुछ घरेलू उपाय काम आ सकते हैं.
कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप फेस से छोटे-छोटे दाग का पूरी तरह मिटा पाएंगी और स्किन में खूबसूरत आ जाएगी.
पिगमेंटेशन की टेंशन करें दूर
1. सनस्क्रीन
चेहरे को धूप से पूरी तरह बचाने की कोशिश करें. इसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. अगर घर से बाहर नहीं भी जा रही हैं तो भी दिन में कम से कम दो बार स्वैट प्रूफ सनब्लॉक लगाएं. इससे झाइयां कम हो सकती हैं.
2. स्किन केयर रूटीन
फेस स्किन को पिगमेंटेशन से बचाने के लिए विटामिन सी सीरम से लेकर माइश्चराइज़र तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. त्वचा पर रोजाना क्लींजर, टोनर, माइश्चराइज़र, सीरम और सनस्क्रीम लगाएं. इससे स्किन कई तरह की समस्याओं से बच सकती है.
3. केमिकल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं
अगर आप भी चेहरे पर बार बार मेकअप लगाती हैं तो चेहरे की रंगत में बदलाव आने लगता है. इससे त्वचा में कोलेजन कम और मेलेनिन बढ़ने लगता है. ऐसे में ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से जितना हो सके बचने की कोशिश करें. रोजाना मेकअप करती हैं तोडबल क्लींजिंग जरूर करें.
पिगमेंटेशन दूर करने के घरेलू उपाय
आलू का रस
चेहरे पर अगर झाइयां दिख रही हैं तो उसे दूर करने आलू को छीलकर क्रश करें और उसके रस में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे दाग-धब्बों से छुटकारा और चेहरा खूबसूरत बन सकता है.
चीनी- शहद
चेहरे से झाइयां मिटाने में चीनी और शहद भी काम आ सकता है. शहद एंटी इंफलोमेटरी गुणों से भरपूर होता है और जब इसे चीनी में मिलाकर सर्कुलर मोशन में कुछ देर चेहरे पर मसाज करते हैं तो उस पर जमी धूल और डेड स्किन सेल्स की समस्या दूर हो सकती है. इससे दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
शिया बटर
चेहरे पर ताजगी और निखार पाने के लिए शिया बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे झाइयों की समस्या जल्दी ठीक हो सकती है. हर दिन गुलाब जल में शिया बटर मिलाकर चेहरे पर लगाने से उसकी खूबसूरती बढ़ जाती है और मेलेनिन का प्रभाव भी कम हो सकता है.
बेसन, दूध, कॉफी
चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या से परेशान हैं तो एंटीऑसीडेंटस से भरपूर कॉफी को दूध और बेसन में मिलाकर कम से कम 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. इसके बाद चेहरा साफ कर लें. इससे कोलेजन की मात्रा बढ़ेगी और झाइयां कम होंगी.
-एजेंसी
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026