Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. यमुना एक्सप्रेसवे एक्सेस कन्ट्रोल्ड है जहां दोनों ओर से कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। पदयात्रियों के लिए भी इस एक्सप्रेसवे पर चलना या इसको पार करने पर कड़ाई से रोक है लेकिन ऐसी रोक के चलते हुए भी वर्ष 2012 से वर्ष 2023 तक 103 हादसे पैदल। इसके बाद भी इस एक्सप्रेसवे पर 41 लोग घायल हुये और 39 लोगों की मौत हो गयी। सबसे आश्चर्य की बात यह भी है कि बीते वर्ष 2023 में 23 पैदल यात्रियों के साथ हादसे हुये जिसमें 22 लोग घायल हो गये और 16 लोगों की मौत हो गयी। यह खुलासा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येड़ा) से वरिष्ठ अधिवक्ता व रोड सेफ्टी एक्टिविस्ट के0सी0 जैन को अभी हाल में प्राप्त हुई सूचना से हुआ है।
हादसों में पैदल चलने वाले मृतकों की संख्या पिछले 12 वर्षों में 39 थी जिसमें 16 व्यक्तियों की मृत्यु वर्ष 2023 में हो गयी जो कि कुल मृतकों की संख्या का 41 प्रतिशत था। इसी प्रकार कुल घायलों की संख्या 41 के सापेक्ष में वर्ष 2023 में 9 लोग घायल हुये जो कि कुल घायलों की संख्या का 22 प्रतिशत था। हादसों की संख्या भी कुल हादसों की तुलना में 23 प्रतिशत थी। संख्या में ऐसी वृद्धि का क्या कारण था इसका कोई विवरण सूचना में नहीं अवगत कराया गया है।
रात्रि में अज्ञात वाहनों से हादसे
उपलब्ध करायी गयी सूचना से एक महत्वपूर्ण बात यह भी प्रकाश में आयी है कि वर्ष 2023 में पैदल वलने वाले 19 में से 16 मृतकों की मृत्यु रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 06ः00 के बीच हुयी। आखिर रात को हादसे क्यों हुये। यही नहीं, 16 मृतकों में से 14 की मृत्यु अज्ञात वाहन से हुई जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।

क्या कर रहा है पुलिस विभाग और पेट्रोलिंग टीम
अधिवक्ता जैन ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल चलने पर रोक होने के बावजूद भी विगत 12 वर्षों में हुये 103 हादसे और 39 मौतें येड़ा और पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगाती है कि आखिर रोक होने के बावजूद भी ये लोग कैसे एक्सप्रेसवे पर आये? यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाये गये कैमरे और पेट्रोलिंग टीम से निगरानी आखिर क्यों नहीं हो सकी? जगह-जगह पर बस के लिये लोगों का अनाधिकृत रूप से एकत्रित होना भी सवाल उठाता है।
अनाधिकृत बस स्टॉप
उपलब्ध करायी गयी सूचना में यह भी उल्लेख है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ स्थानों पर अनाधिकृत स्टॉप्स बन गये हैं जहां बसें व अन्य पैसेन्जर वाहन रुकते हैं और यात्रियों को लेते अथवा छोड़ते हैं। यह सूचना येड़ा द्वारा सम्बन्धित पुलिस स्टेशनों को निरन्तर भेजी गयी है। सूचना में यह भी कहा गया कि पेट्रोलिंग वाहन ऐसे वाहनों को हटा देते हैं और यदि वह नहीं मानते हैं तो पुलिस को सूचना दी जाती है। इस प्रकार येड़ा द्वारा पुलिस विभाग की कार्यप्रणांली पर सवाल उठा दिया गया है।
3 प्रतिशत मौतें
यदि यमुना एक्सप्रेसवे के सड़क हादसों की संख्या की बात करें, तो वर्ष 2012 से वर्ष 2023 तक 7,625 हादसे हुये जिनमें 1,320 लोगों की मौत हो गयी और घायलों की संख्या 11,168 थी। कुल मृतकों की संख्या 1320 के सापेक्ष में पैदल चलने वाले मृतकों की संख्या 39 थी जो कि कुल का 3 प्रतिशत थी।
अधिवक्ता जैन ने मांग की कि येड़ा एवं पुलिस विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से कार्ययोजना बनाकर इस सम्बन्ध में कार्यवाही करनी चाहिए। जरूरी है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल चलने वालों के साथ हादसे न हों और यह एक्सप्रेसवे सुरक्षित बने। इस सम्बन्ध में जागरूकता अभियान भी चलाना आवश्यक होगा। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका प्रस्तुत करेंगे।
क्रमांक | वर्ष | पदयात्री सम्बन्धी हादसे | ||
हादसे | घायलों की संख्या | मौतों की संख्या | ||
1 | 2012 | 3 | 2 | 0 |
2 | 2013 | 10 | 3 | 3 |
3 | 2014 | 8 | 6 | 3 |
4 | 2015 | 8 | 3 | 3 |
5 | 2016 | 8 | 2 | 2 |
6 | 2017 | 13 | 3 | 1 |
7 | 2018 | 11 | 2 | 2 |
8 | 2019 | 2 | 3 | 2 |
9 | 2020 | 4 | 3 | 2 |
10 | 2021 | 5 | 2 | 1 |
11 | 2022 | 8 | 3 | 4 |
12 | 2023 | 23 | 9 | 16 |
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे, मौतों व घायलों की संख्या
सड़क हादसे | मौतों की संख्या | घायलों की संख्या | |
2012 | 235 | 23 | 271 |
2013 | 858 | 89 | 809 |
2014 | 779 | 101 | 719 |
2015 | 906 | 99 | 820 |
2016 | 1218 | 105 | 1114 |
2017 | 763 | 146 | 1426 |
2018 | 654 | 111 | 1388 |
2019 | 556 | 195 | 1302 |
2020 | 510 | 122 | 1015 |
2021 | 424 | 135 | 958 |
2022 | 311 | 102 | 621 |
2023 | 411 | 92 | 725 |
7625 | 1320 | 11168 |
यमुना एक्सप्रेसवे पर निकले वाहनों की संख्या
Sr. No. | Year | Total Traffic |
(a) | 2012 | 29,49,347 |
(b) | 2013 | 1,07,70,453 |
(c) | 2014 | 1,37,21,019 |
(d) | 2015 | 1,60,50,114 |
(e) | 2016 | 1,85,77,588 |
(f) | 2017 | 2,01,61,380 |
(g) | 2018 | 2,21,45,074 |
(h) | 2019 | 2,28,70,940 |
(j) | 2020 | 2,12,04,990 |
(k) | 2021 | 2,57,68,157 |
(l) | 2022 | 2,79,84,862 |
(m) | 2023 | 2,99,45,928 |
23,21,49,852 |
- ‘मम्मी-पापा… मेरी दुनिया आप में ही समाई’, लालू के एक्शन के बाद तेज प्रताप का भावुक पोस्ट - June 1, 2025
- क्रिकेटर रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज से 18 नवंबर को करेंगे शादी, रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में - June 1, 2025
- क्रिकेटर रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज से 18 नवंबर को करेंगे शादी, रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में - June 1, 2025