हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने बंजारा हिल्स स्थित एक पांच सितारा होटल के पब में छापेमारी की. यहां रेव पार्टी चल रही थी और इस छापेमारी में अभिनेताओं, राजनेताओं और कई वीआईपी लोगों के बच्चों सहित लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि होटल के एक कर्मचारी के पास से कोकीन सहित नशीले पदार्थ ज़ब्त किए गए हैं.
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि हमें सूचना मिली कि पब में एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा है ये पार्टी तय घंटे के नियमों का उल्लंघन कर रही है इसी इनपुट पर हमने छापेमारी की और होटल स्टाफ़ के अलावा 142 लोगों को हिरासत में लिया गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस रेव पार्टी से एक बड़े तेलुगू अभिनेता की बेटी को हिरासत में लिया है.
इस बीच हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए, साथ ही उन्होंने एसीपी (बंजारा हिल्स-डिवीजन) की ओर से कथित लापरवाही बरतने के लिए चार्ज मेमो जारी किया.
-एजेंसियां
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026