एमएलसी अश्वनी त्यागी, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल त्यागी आ रहे
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार अत्यधिक तेज गति से चल रहा है। फतेहपुर सीकरी के लिए चालीसी की महत्ता है। चालीस गांवों में रहने वाले त्यागी समाज पर सबकी नजर है। यह समाज किसके समर्थन में वोट करेगा, यह बड़ा सवाल है।
सांसद राजकुमार चाहर के समर्थन में गोलबंदी
निषाद पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल समर्थित भारतीय जानता पार्टी के 19-लोकसभा फ़तेहपुर सीकरी से प्रत्याशी और सांसद राजकुमार चाहर के समर्थन में चालीसी को एकजुट किया जा राह है। इसके लिए 2 मई, 2024 को डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में त्यागी जुट रहे हैं।
चालीसी क्षेत्र के गांव
रहलई, बृथला, महाव, मिहावा, पुसेता, खेड़िया, लादुखेड़ा, सैंया, इरादतनगर, सोरा, रघुपुरा, मेंगलपुरा, झारपुरा, भिड़ावली, शेरपुर, कटरा, बसई खुर्द, मोहनपुर, पचमोरी, सिलोखर, मई, लच्छीपुरा, खमानापुरा, डाड़की, गुजरपुरा, दख़लीपुरा, दुंडीपुरा, बरपुरा, दुंडियापुरा, चांदीपुरा, मोतियापुरा, कटरा, बसई कला, छत्तपुरा, छक्कीगडी, सदुपुरा, नोहरिका, गढ़ी अहीर
ये हैं मुख्य अतिथि
जिला पंचायत सदस्य शशांक चीनू त्यागी और पूर्णकांत त्यागी ने बताया कि त्यागी समाज भाजपा का परंपरागत वोट है। इसी कारण चालीसी क्षेत्र के सर्व समाज को लेकर बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अश्वनी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकदल त्रिलोक त्यागी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (किसान मोर्चा) विपुल त्यागी शामिल होंगे। स्थान है- खेल मैदान डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज, रहलई, इरादतनगर, आगरा। समय है पूर्वाह्न 11 बजे से।
v
- सास-दामाद के बाद अब मामी-भांजा! अलीगढ़ में 16 साल छोटे भांजे के साथ तीन बच्चों की मां फरार, बेटे की शादी के गहने भी ले उड़ी - February 23, 2026
- POCSO केस पर बोले शंकराचार्य- गौ-हत्यारों की नीचता देख ली, गिरफ्तारी हुई तो भी नहीं करूँगा विरोध - February 23, 2026
- वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में डॉ. मुकेश बत्रा का अनूठा उदाहरण; संगीत संध्या से जुटाया ‘शेफर्ड विडोज होम’ के लिए सहयोग - February 23, 2026