मुंबई (अनिल बेदाग): फिल्मी दुनिया में एक्शन, जज्बात और इंतकाम की एक ऐसी खौफनाक और रोमांचक दास्तान दस्तक देने जा रही है, जो दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘सुल्तान मिर्जा’ के धमाकेदार और सांस रोक देने वाले ट्रेलर ने सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हलचल मचा दी है।
कुशल निर्देशक इकबाल बख्श के निर्देशन और दूरदर्शी निर्माता हिमायत अली के बेहतरीन निर्माण में बनी इस मास-एंटीटेनर फिल्म को इस साल दिसंबर के महीने में देश भर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर उतारने की पूरी तैयारी है। मेकर्स की योजना इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लगभग 1200 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज करने की है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
शान परफॉर्मिंग ग्रुप के बैनर तले और ओकाअब इंटरनेशनल (OQAAB International) के मजबूत सहयोग से बुनी गई इस सिनेमाई गाथा में सितारों का एक बहुत बड़ा और मजबूत काफिला नजर आने वाला है। फिल्म में मुख्य और दमदार भूमिकाओं में साहिल अख्तर खान, खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री श्वेता दुबे, अपने खलनायकी और शानदार अंदाज के लिए मशहूर देव गिल, दिग्गज अदाकारा जरीना वहाब, वर्सेटाइल एक्टर यशपाल शर्मा, जाने-माने अभिनेता अनंत जोग, खुद निर्माता हिमायत अली, शुभांगी लटकर, सिकंदर खान, अहसान खान, शमीम खान, दीपक भाटिया, गुलशन पांडे, अमजद कुरैशी, एहतेशाम खान, जावेद हैदर, रुशद राणा, मनीष शर्मा और देव तिवारी जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते हुए दिखाई देंगे।
ट्रेलर लॉन्च के भव्य और शानदार कार्यक्रम के दौरान, फिल्म के निर्माता हिमायत अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को अपने मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी स्टार कास्ट और तकनीकी टीम ने अपना सौ प्रतिशत से भी ज्यादा योगदान दिया है।
फिल्म की शूटिंग इतनी कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में हुई कि सेट पर एक्शन सीन्स फिल्माते वक्त कई कलाकारों को गंभीर चोटें तक आईं, जो इस बात का गवाह है कि पर्दे पर दिखने वाला एक्शन कितना जीवंत और असली होने वाला है।
उत्तर प्रदेश की तहजीब और रसूख वाले शहर लखनऊ की पृष्ठभूमि पर रची-बसी यह फिल्म महज एक एक्शन मूवी नहीं है, बल्कि यह रिश्तों, जज्बात और बदले की आग में सुलगती एक बेहद गहरी भावनात्मक ड्रामा कहानी है।
इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता सिकंदर खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए निर्देशक इकबाल बख्श के साथ अपने पुराने और मजबूत रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इकबाल बख्श के साथ यह उनकी कुल 13वीं फिल्म है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसके अंदर पिरोए गए धांसू एक्शन और इंतकाम की अनूठी कहानी को सबसे बड़ा यूएसपी (USP) बताया।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए निर्देशक इकबाल बख्श ने इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय अपनी पूरी टीम की अटूट मेहनत, लगन और एक परिवार की तरह आपसी एकजुटता को दिया। फिल्म के तकनीकी पहलुओं की बात करें तो, इसका संगीत दिलों को छू लेने वाले सुरों के जादूगर आबिद जमाल ने तैयार किया है, जबकि इसके अर्थपूर्ण और दमदार गीत सहर रियाज की कलम से निकले हैं। फिल्म की मूल कहानी को दीपक भाटिया ने गढ़ा है, और इसकी कसी हुई पटकथा तथा जानदार संवादों को खुद निर्माता हिमायत अली ने लिखा है।
फिल्म के विजुअल्स को जादुई बनाने का काम डीओपी संतोष सिंह ने किया है, जबकि इसके रोंगटे खड़े कर देने वाले खौफनाक एक्शन सीन्स को एक्शन डायरेक्टर जावेद आर. शेख ने कोरियोग्राफ किया है। इसके अलावा, गानों के खूबसूरत मूव्स कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री ने तैयार किए हैं।
इस मेगा प्रोजेक्ट को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने में सह-निर्माताओं की लंबी फौज शामिल है, जिनमें राजेश रोकड़े, गेंदराज यादव, शंकर गुप्ता (दादा), सुभाष यादव और जावेद मीर खान का नाम प्रमुख है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता (Presenter) फारुक हुमानी हैं, जबकि एसोसिएट प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी अमजद कुरैशी ने बखूबी संभाली है।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की रौनक तब और ज्यादा बढ़ गई जब इसमें मनोरंजन जगत की कई जानी-मानि हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस खास आयोजन में सिकंदर मिर्जा, मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, रणवीर खान, सोफियान सैय्यद और ताहिर कमाल खान ने शिरकत कर पूरी टीम का हौसला बढ़ाया। अब देश भर के सिनेप्रेमियों और एक्शन फिल्मों के दीवानों को बेसब्री से दिसंबर महीने का इंतजार है, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026