वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में लायंस क्लब कोनरॉय का अनूठा सेवा कार्य: गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर अर्पित किया गया छप्पन भोग

PRESS RELEASE

आगरा। लायंस क्लब कोनरॉय द्वारा वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में गौ सेवा के संकल्प के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के विधिवत पूजन और उन्हें साड़ी ओढ़ाकर किया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने गौ पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्लब सदस्यों ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अजय भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, संवेदना और जीवों के प्रति प्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

क्लब अध्यक्ष अनुज खंडेलवाल ने बताया कि गौ सेवा के उद्देश्य से गौशाला में छह कुंतल सब्जियां अर्पित की गईं। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का भी प्रतीक है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करता रहेगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विशेष अग्रवाल, सचिव अंकुश बंसल, संजय गुप्ता, निकिता खंडेलवाल, निक्की बंसल, पूनम अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, डॉ. पंकज, अमित गुप्ता, निकिता गुप्ता, अमित अग्रवाल, पारुल गोयल, कमल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नेहा वशिष्ठ, रश्मि गुप्ता, प्रशांत गर्ग, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh