जयपुर हाउस के श्री राम पार्क में बिखरे पंजाबियत के रंग: ‘पंजाबी विरासत’ के सरगी मेले में गिद्धा और टप्पों ने बांधा समां

PRESS RELEASE

आगरा: ताजनगरी के जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में ‘पंजाबी विरासत’ संस्था की ओर से आयोजित भव्य ‘सरगी मेले’ में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के अद्भुत रंग देखने को मिले। ढोल की थाप पर गिद्धा, टप्पे, पारंपरिक बोलियां, मनमोहक पंजाबी वेशभूषा और स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू ने पूरे प्रांगण को पंजाबियत के रंग में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष पूरन डाबर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महासचिव बंटी ग्रोवर, भूपेश कालरा, नवीन अरोरा, महिला विंग अध्यक्षा रानी सिंह, कुसुम महाजन, सुनंदा अरोड़ा, मोनिका सचदेवा, वर्षा सपरा, सुनीता मेहता और पल्लवी सलूजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की रही गरिमामयी उपस्थिति

​धार्मिक एवं सांस्कृतिक सरगी मेले में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री व आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।
​समारोह में आगरा के अलावा फिरोजाबाद, हाथरस और आसपास के क्षेत्रों से आए 10 नवविवाहित जोड़े विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कई जोड़ों ने सरगी थाली के साथ सरगी मां शांता कालरा के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।

​मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पंजाब की झांकी

मेले में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। बच्चों ने इंसान के जन्म से लेकर युवा होने, विवाह और तत्पश्चात सरगी लेने तक के जीवन चक्र का जीवंत मंचन किया। वहीं, रवि नारंग एवं रवि चावला के कुशल निर्देशन में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने पंजाब की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

​सम्मान समारोह और प्रतियोगिता के परिणाम

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए श्रीमती रश्मि मगन को प्रतिष्ठित ‘पंजाबी नूर’ सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं, सुनिधि कपूर और दिव्यानी विज को ‘राइजिंग स्टार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

​समारोह के मुख्य आकर्षण ‘सरगी क्वीन’ प्रतियोगिता में सरगी क्वीन का खिताब कृष्णा अरोरा को तो फर्स्ट रनर-अप ट्विंकल बत्रा, सेकंड रनर-अप रचिता छाबरा, ​बेस्ट हेयर कृष्णा अरोरा, ​बेस्ट स्माइल रचिता छाबरा, बेस्ट ड्रेस साँची आध्या, ​बेस्ट आईज (आंखें) पल्लवी अरोरा औऱ ​गिद्धा क्वीन  ट्विंकल बत्रा रहीं।

यह रहे उपस्थित

​आयोजन को सफल बनाने में मेले की संयोजिका रानी सिंह, कुसुम महाजन, सुनंदा अरोरा, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, मन्नू महाजन, सीताराम छाबड़ा, मयंक सचदेवा, किरण कपूर, सुनंदा अरोड़ा, अंजना असीजा, वर्षा सपरा, मोनिका सचदेव और सुनीता मेहता सहित संस्था के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Dr. Bhanu Pratap Singh