आगरा। लुहार गली व्यापार समिति का वार्षिकोत्सव सोमवार को विजय नगर स्थित विजय क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में लुहार गली के उन आठ वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया, जो पिछले 40 से 50 वर्षों से बाजार के व्यापारिक विकास और उसकी पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
लुहार गली का बाजार आगरा ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, होजरी, कपड़े, आकर्षक ज्वेलरी, गिलट तथा चांदी की पायलों सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी का यह प्रमुख केंद्र है।
समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं महामंत्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि समिति ने पिछले कुछ वर्षों से वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की है। इसका उद्देश्य व्यापार जगत में उनके योगदान को सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके अनुभव, संघर्ष एवं कार्यशैली से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
समारोह में पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, रविंद्र कुमार, सतीश अरोड़ा, महेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र जैन, राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं सतीश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ व्यापारियों के चेहरों पर आत्मसंतोष और गर्व का भाव नजर आया।
वार्षिकोत्सव में व्यापार समिति की ओर से वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही समिति द्वारा वर्षभर में किए गए सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी सदस्यों के समक्ष रखी गई। पदाधिकारियों ने भविष्य में व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
प्रमुख अतिथियों ने सराहा समिति का कार्य
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग के अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने लुहार गली व्यापार समिति द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों तथा वरिष्ठ व्यापारियों के सम्मान की पहल की सराहना की।
समारोह में व्यापार समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य निर्मल कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, राकेश बंसल, राजीव अग्रवाल, विपिन गोयल, मेघराज दियलानी, प्रदीप गोयल, बंटी बरुआ, संजय अरोड़ा, अमित अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमित राजपाल, सौरभ कुशवाहा, सुमित गुप्ता, कुणाल अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राम, अनिमेष शर्मा, प्रबल गोयल, विवेक गोयल, दीपक सिंघल, ईशांत गुप्ता, विनय गोयल, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026