अलीगढ़ में बोले योगी, प्रदेश में दोबारा लाएं राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार

UP Election 2022अलीगढ़ में बोले योगी, प्रदेश में दोबारा लाएं राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार

POLITICS

राब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ देर से पहुंचे, जहां से वे सीधे दीन दयाल उपाध्‍याय संयुक्‍त चिकित्‍सालय पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इसके बाद वे रघुनाथ पैलेस पहुंचे जहां जिले के वरिष्‍ठ लोगों से संवाद किया।

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा बड़ी महामारी के बाद चुनाव बड़ी परीक्षा है। कहा भारत का कोरोना प्रबंधन का मिसाल है 135 करोड़ की आबादी नजीर बना है। देश को पूरी दुनिया ने सराहा। पीएम के नेतृत्व में यूपी में देश में भी बेहतरीन व्यवस्था की है। यूपी की आबादी 25 करोड़ है। हमने बेहतरीन माडल खड़ा किया। कोरोना की पहली व दूसरी लहर हम झेल चुके हैं। तीसरी लहर बहुत खतरनाक है। मगर सावधानी बहुत जरूरी है। कोविड हारेगा भारत जीतेगा। उन्‍होंने कहा कि यूपी चुनाव पर बात करने आया हूं। आपकी अलग फील्ड में भूमिका है। आप जैसा करते हैं, समाज वैसा ही करेगा। नए भारत नए उत्तर प्रदेश को महसूस किया है। कानून का नहीं, उपद्रवी का राज्य था। हर तीसरे दिन अपराध होता था, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। महापुरुषों का अपमान होता था। अन्‍त्‍योदय का नारा ही सामाजिक न्याय है। पहले मंत्री गरीब थे, अपना बनाते थे। हमने 45 लाख को आवास, 2.61 लाख शौचालय, 9 करोड़ लोगो तक जन स्वास्थ्य को पहुंचा दिया। एक करोड़ लोगों को बुजुर्ग, दिव्‍यांगों की मदद की, सरकार आई तो अवैध बूचड़ खाना बंद किया। आज बहन बेटियां सुरक्षित हैं, किसानों को उचित सम्‍मान मिल रहा है।
गिनाई सरकार की उपलब्‍धियां
सीएम योगी ने कहा एक करोड़ 61 नौजवानों को निजी क्षेत्र में निवेश और रोजगार उपलब्ध करवाया गया और ऐसे भी उद्यमियों को बैंकों के साथ जोड़ करके स्वरोजगार के साथ जोड़ने का कार्यक्रम भी किया गया। एक जनपद एक उत्पाद योजना, एशिया का एयरपोर्ट मां शाकुंभरी के नाम पर सहारनपुर में एक राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है । फिल्म सिटी मुंबई नहीं होगी, मेडिकल डिवाइस पार्क अलीगढ़ के बगल में होगा। डिस्फेन्स कारिडोर अलीगढ़ में बन रहा है। ये काम पहले भी हो सकता था, मगर सोच नहीं थी। सोच ईमानदार तो काम जानदार। हमारी सरकार ने गरीब, युवाओं को नौकरी दिया। पेशेवर गुंडे, माफिया की संपति पर बुलडोजर चलाया गया, आज कानून का राज है। उन्‍होंने सभी प्रत्याशी को जिताने से अपील की। कहा राष्ट्रवाद सुशासन की सरकार प्रदेश में लाएं। जय जय श्रीराम के उद़्घोष के साथ उन्‍होंने अपना संबोधन समाप्‍त किया।