वेस्टइंडीज की खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ ICC महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए उनकी फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। स्टेफनी टेलर की टीम को निर्धारित समय से दो ओवर कम पाया गया जिससे आईसीसी मैच रैफरियों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल सदस्य सांद्रे फिट्ज ने यह जुर्माना लगाया।
आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में असफल होने के कारण खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’
टेलर ने इस उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया है इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और पॉल विल्सन, तीसरे अंपायर अहमद शाह पखतीन और चौथे अंपायर रुचिरा पालीागुरूगे ने जुर्माना तय किया। भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां वेस्टंडीज को 155 रन से बड़ी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026