कन्नौज में हैवानियत की सारी हदें पार: पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़का और जिंदा जलाया, शक करता था पति

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और जघन्य वारदात सामने आई है। चरित्र और अवैध संबंधों के शक में एक पति ने हैवानियत की तमाम हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी को घर के अंदर कुर्सी से कसकर बांध दिया और उस पर पेट्रोल […]

Continue Reading

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर अदालत का चाबुक: मलपुरा कांड के 3 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज

आगरा। ताजनगरी आगरा में नकली और अवैध दवाओं के काले कारोबार से जुड़े माफियाओं की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना मलपुरा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध दवाओं के अवैध भंडारण और संदिग्ध कारोबार से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में आगरा अदालत ने तीन मुख्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं को सिरे से खारिज […]

Continue Reading

आंगनवाड़ी भर्ती फर्जीवाड़े पर डीएम मनीष बंसल का बड़ा एक्शन: फर्जी आय प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों की जाएगी नौकरी; लेखपालों और कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज

आगरा। ताजनगरी के एत्मादपुर तहसील अंतर्गत उजरई जाट गांव में आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में सामने आई भारी अनियमितताओं और फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर कराई गई गहन जांच के बाद अब गलत और फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका […]

Continue Reading

आगरा कॉलेज में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का फूटा गुस्सा: 20 साल के शोषण के खिलाफ लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

आगरा। अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत स्ववित्तपोषित शिक्षकों के पिछले 20 वर्षों से लंबित विनियमितीकरण (नियमितीकरण) और न्यूनतम वेतनमान की मांगों को लेकर आगरा कॉलेज के शिक्षकों का तीखा विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के आह्वान पर शिक्षकों ने […]

Continue Reading

दीपावली से पहले चंबल पांटून पुल चालू: यूपी और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती लोगों को मिली बड़ी राहत, 4 महीने बाद सुगम हुआ आवागमन

आगरा (रिपोर्टर: नीरज परिहार)। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाला चंबल नदी का प्रसिद्ध पांटून पुल दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले आवागमन के लिए पूरी तरह चालू कर दिया गया है। पिछले चार महीनों से स्टीमर संचालन बंद रहने के कारण भारी परेशानी झेल रहे दोनों राज्यों के दर्जनों […]

Continue Reading

आगरा दीवानी लाठीचार्ज कांड के 25 साल बाद फिर खुलेंगी फाइलें: DGP मुख्यालय के पत्र पर कमिश्नरेट पुलिस ने शुरू की RTI पर कार्रवाई

आगरा। आगरा दीवानी न्यायालय परिसर में 26 सितंबर 2001 को वकीलों पर हुए दर्दनाक और ऐतिहासिक लाठीचार्ज के 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का प्रामाणिक ब्योरा सार्वजनिक नहीं हो सका है। लेकिन अब इस बहुचर्चित और संवेदनशील प्रकरण की धूल फांक रही सरकारी पत्रावलियां […]

Continue Reading

आगरा के धाकरान नजूल भूमि फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई: ओबीपीएएस पोर्टल पर फर्जी लेटर अपलोड कर पास कराया व्यावसायिक नक्शा, 4 पर FIR

आगरा। सरकारी जमीन पर कब्जा किसका है और उस पर निर्माण की अनुमति आखिर किस आधार पर दी जा रही है? आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में नजूल भूमि से जुड़े लगातार सामने आ रहे मामले इन सवालों को गंभीर बना रहे हैं। सरकारी जमीनों पर निर्माण और उनके नक्शे स्वीकृत कराने के खेल में अब […]

Continue Reading

​बहू के इलाज का 7 लाख कर्ज चुकाने के लिए बनी चोर, आगरा में ज्वैलर्स की दुकान से 15 लाख के गहने उड़ाने वाली महिला ग्वालियर से गिरफ्तार; लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

आगरा। बहू के इलाज के लिए लिया गया सात लाख रुपये का कर्ज एक महिला को अपराध की अंधी दुनिया में खींच ले गया। बहू की अकाल मृत्यु के बाद कर्ज के बोझ से उबरने के लिए उसने चोरी का रास्ता चुना, लेकिन धीरे-धीरे यह मजबूरी उसकी आदत बन गई। कर्ज का पूरा पैसा चुका […]

Continue Reading

आगरा में महिलाओं के उत्पीड़न के दो संगीन मामले: शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बना बदनाम करने का आरोप, संजय प्लेस में युवती को तेजाब डालने की धमकी

आगरा। ताजनगरी आगरा में महिलाओं और युवतियों के उत्पीड़न से जुड़े दो गंभीर और अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिन्होंने एक बार फिर सामाजिक सुरक्षा और साइबर अपराध की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले मामले में एक शिक्षिका की निजी तस्वीरों का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और उसकी तस्वीरों को […]

Continue Reading

भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आगरा कोर्ट में क्रिमिनल डिफेमेशन का केस; 14 दिसंबर को होगी सुनवाई

आगरा। कथावाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कानूनी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ ताजनगरी आगरा की अदालत में आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) का मुकदमा दायर किया गया है। अधिवक्ता अजय […]

Continue Reading