आगरा में भीषण सड़क हादसा: कैलादेवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, मासूम समेत 5 की मौत

आगरा: जनपद के थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत बाह-इटावा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। राजस्थान के कैला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो […]

Continue Reading

आगरा फोर्ट के सामने काल बनी बेकाबू बस: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, ताजगंज के दो युवकों की दर्दनाक मौत

आगरा: ताजनगरी में ईद के त्यौहार की तैयारियों और खुशियों के बीच एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत आगरा फोर्ट (किला) के सामने एक बेकाबू और तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में दो युवकों की मौके पर ही […]

Continue Reading

Agra News: माँ नरी सेमरी के छड़ी धारक भक्तों की बैठक सम्पन्न, नवसंवत 2083 के नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

आगरा: सनातन धर्म की पावन परंपराओं के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष में प्रारंभ होने वाला नवरात्रि महोत्सव देवी शक्ति की उपासना का विशेष काल माना गया है। इसी दिव्य अवसर पर ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री एवं उत्तर भारत की प्रसिद्ध नगरकोट कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की कुलदेवी माँ ब्रजेश्वरी देवी के द्वितीय स्वरूपा माँ नरी सेमरी के […]

Continue Reading

आगरा में भगवान झूलेलाल जयंती की धूम: बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर बढ़ाएंगे कार्यक्रम की भव्यता, प्रेस वार्ता में हुआ आमंत्रण पत्र का विमोचन

आगरा। ताजनगरी में भगवान झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर इस वर्ष भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी सिलसिले में आयोजन समिति द्वारा आगरा के ‘आहार रेस्टोरेंट’ में दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यक्रम के आधिकारिक आमंत्रण पत्र (Invitation […]

Continue Reading

आगरा पुलिस में ‘भ्रष्टाचार’ का डबल धमाका: 24 घंटे में दूसरा वीडियो वायरल, अछनेरा के SSI समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

आगरा पुलिस में 24 घंटे के भीतर रिश्वतखोरी से जुड़े दो बड़े मामलों में कार्रवाई हुई है। पहले कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक नागेंद्र सिंह से जमीन कब्जे के मुकदमे में नाम हटाने के बदले 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में एसआई मानवेंद्र गंगवार को निलंबित किया गया। इसके बाद अछनेरा थाने के एसएसआई […]

Continue Reading

मुंगेर में ‘एजुकेट गर्ल्स’ ने मनाया 18वाँ स्थापना दिवस; नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की बेटियों ने बाधाएं तोड़ हासिल की डिग्री, DM ने दी थपकी

मुंगेर (बिहार): शिक्षा की अलख जगाने वाली संस्था ‘एजुकेट गर्ल्स’ ने बिहार के मुंगेर में अपने 18वें स्थापना दिवस को बेहद खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर 200 से अधिक प्रगति शिक्षार्थियों (प्रेरकों) के लिए भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन बेटियों के संघर्ष और सफलता को सम्मानित किया गया, जिन्होंने […]

Continue Reading

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत: किम्बर्ली-क्लार्क और यूनिसेफ इंडिया का ‘ऐतिहासिक समझौता’, 9 राज्यों की 28 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

मुंबई (अनिल बेदाग): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर, किम्बर्ली-क्लार्क इंडिया और यूनिसेफ इंडिया ने भारत में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के 9 प्रमुख राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, […]

Continue Reading

SheInspiresUs – एक सजग परिवर्तन की निरंतरता, संयोग नहीं

तेलंगाना में इस विचारधारा का एक सशक्त उदाहरण हरी चंदना के कार्यों में दिखाई देता है। पहली नजर में उनके सार्वजनिक कार्यों से जुड़े तीन पहल अलग-अलग दिखाई देते हैं —एक 10K रन, जो सार्वजनिक भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देता है;एक मासिक धर्म गरिमा आंदोलन, जो किशोरियों के स्वास्थ्य और सम्मान पर केंद्रित है;और यूथ पार्लियामेंट, जो विद्यार्थियों में नागरिक भागीदारी और लोकतांत्रिक समझ विकसित करने का मंच प्रदान करता है। लेकिन यदि इन पहलों को गहराई से देखा जाए तो यह स्पष्ट होता है कि ये अलग-अलग कार्यक्रम नहीं हैं। वास्तव में ये एक सुविचारित और जुड़े हुए परिवर्तन की निरंतर प्रक्रिया के हिस्से हैं। यह संयोग नहीं है।यह एक सोच-समझकर बनाई गई संरचना है।   यूथ पार्लियामेंट 2025 — उपस्थिति से आवाज़ तक हैदराबाद में आयोजित iVision Youth Parliament 2025 के ग्रैंड फिनाले का माहौल आत्मविश्वास और स्पष्टता से भरा हुआ था। युवा छात्र मंच पर खड़े होकर नीति, शासन और लोकतंत्र जैसे विषयों पर बहस कर रहे थे। इनमें कई छात्राएँ भी थीं, जो राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रख रही थीं। कई पर्यवेक्षकों के लिए यह दृश्य प्रतीकात्मक था। कुछ दशक पहले तक कई क्षेत्रों में किशोरियों के लिए स्कूल में बने रहना ही एक चुनौती हुआ करता था। सामाजिक और जैविक कारणों के कारण उनकी शिक्षा अक्सर बाधित हो जाती थी। मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़ी चर्चाएँ अक्सर चुप्पी में दबा दी जाती थीं, और सार्वजनिक विमर्श में उनकी भागीदारी सीमित रहती थी। आज वही पीढ़ी केवल शिक्षा जारी नहीं रख रही है, बल्कि संविधानिक मूल्यों और सार्वजनिक नीतियों पर खुलकर चर्चा भी कर रही है। यहाँ एक स्वाभाविक प्रश्न उठता है —क्या यह मात्र संयोग है?या फिर यह एक सुव्यवस्थित और पोषित पारिस्थितिकी तंत्र का परिणाम है? जब लड़कियों को 10K रन जैसे अभियानों के माध्यम से सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनकी भागीदारी और दृश्यता सामान्य बनती है… जब मासिक धर्म गरिमा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि किशोरियों की पढ़ाई बाधित

Continue Reading

आगरा भाजपा में ‘इस्तीफा पॉलिटिक्स’: महानगर कमेटी बनते ही फूटा ममता शर्मा का गुस्सा; तंज कसते हुए लिखा- “इतनी भारी-भरकम जिम्मेदारी संभालने में असमर्थ”

​आगरा: भारतीय जनता पार्टी की आगरा महानगर की नई टीम का ऐलान होते ही संगठन के भीतर का असंतोष सतह पर आ गया है। कार्यकारिणी घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद पूर्व पार्षद प्रत्याशी ममता शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की ऐसी पोस्ट डाली, जिसने ‘महानगर अध्यक्ष’ की पूरी टीम चयन प्रक्रिया […]

Continue Reading

आगरा SN मेडिकल कॉलेज हुआ ‘हाईटेक’: अब नहीं लगेगी OPD में लंबी लाइन, घर बैठे मोबाइल से बनेगा पर्चा

​आगरा: ताजनगरी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएन मेडिकल कॉलेज (SNMC) में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प हो गया है। ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के तहत यहाँ ‘नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल’ (NextGen E-Hospital) प्रणाली को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के बाद अब मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों कतारों […]

Continue Reading