दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए उनकी बदली तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले एक कसीनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। पता चला है कि गोवा के एक कसीनो ‘बिग डैडी’ ने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीरों का उपयोग किया। बता दें कि इस महान क्रिकेटर ने आजीवन जुआ, तंबाकू और शराब का विज्ञापन नहीं किया।
तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘मेरी कानूनी टीम जरूरी कार्रवाई कर रही होगी लेकिन मुझे लगा कि यह जानकारी सभी के साथ साझा करना महत्वपूर्ण है।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कई विज्ञापन दिखाये जा रहे हैं, जिसमें बदली हुई तस्वीर के साथ मुझे एक कसीनो का समर्थन करते हुए दिखाया गया है।’
तेंदुलकर ने कहा कि ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर कभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुआ, तंबाकू या शराब का प्रचार नहीं किया है। यह देखकर दुख होता है कि मेरी तस्वीरों का उपयोग लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।’
-एजेंसियां
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026