रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा एलान किया है. समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक़ रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन की सीमा पर तैनात कुछ सैन्य टुकड़ियां सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लेने के बाद अपने बेस की ओर लोट रही हैं.
हालांकि, इसके साथ ही ये भी बताया है कि रूस में बड़े स्तर के सैन्य अभ्यास जारी रहेंगे.
पिछले कई महीनों से यूक्रेन की सीमा पर रूस ने बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर रखा है. अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश आरोप लगाते हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. हालाँकि रूस इससे इनकार करता रहा है.
कई देशों ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शास्त्रीय संगीत का पुनर्जागरण: ‘अनहद’ के जरिए स्पिक मकै ने युवाओं को सिखाया रागों का अनुशासन, मुंबई-पुणे में गूंजे सुर - April 1, 2026
- आगरा का खंदौली वायरल वीडियो मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो किशोर गिरफ्तार; नाबालिगों से जुड़ा है मामला, अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी - April 1, 2026
- आगरा का खंदौली वायरल वीडियो मामला: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो किशोर गिरफ्तार; नाबालिगों से जुड़ा है मामला, अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी - April 1, 2026